चंडीगढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के पहले वायुसेना विरासत केंद्र का किया उद्घाटन

Air Force Heritage Center Chandigarh

Air Force Heritage Center Chandigarh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चंडीगढ़ पहुंचे और देश के पहले वायु सेना विरासत केंद्र का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायु सेना ने पिछले साल एक सहमति-पत्र (MOU) पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत केंद्र स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर उपस्थित थीं।

वायुसेना प्रमुख ने पिछले महीने भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के लिए इसका दौरा किया था। यह विरासत केंद्र 17,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह पहला ऐसा केंद्र है जो 1965, 1971 के युद्धों और करगिल युद्ध तथा बालाकोट हवाई हमले सहित विभिन्न युद्धों में निभाई गई वायु सेना की भूमिका को भित्तिचित्रों और स्मृति चिह्नों के जरिए बयां करता है। अधिकारियों ने कहा कि यह विरासत केंद्र भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और भारतीय वायु सेना की अदम्य भावना को प्रदर्शित करेगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078404
Users Today : 8
Users Yesterday : 20