बिहार पत्रिका डिजिटल, Pak Drone Enter In Amritsar Border : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बीती रात एक बार फिर से अमृतसर बॉर्डर पर पाकिस्तानी तस्करों ने दोबारा ड्रोन को भारतीय सीमा में भेजा। लेकिन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन द्वारा फेंकी गई खेप को जब्त कर लिया है। BSF जवानों का कहना है कि पाकिस्तानी तस्कर लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे के करीब अमृतसर के सरहदी गांव दाओके में यह सफलता मिली है। रात बटालियन 22 के जवान गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें ड्रोन मूवमेंट का एहसास हुआ। अलर्ट जवानों ने मोर्चा संभाला, इतनी देर में उन्हें कुछ फेंके जाने का अंदाजा हुआ। जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया।
दो घंटे के सर्च के दौरान गांव दाओके के खेतों में BSF को एक ऑरेंज रंग का बैग मिला जिसमें हेरोइन के चार पैकेट रखे गए थे। ड्रोन से फेंकने के लिए उसमें हुक भी लगाया गया था। इसके साथ एक टॉर्च भी तस्करों ने साथ भेजी। जब्त की गई खेप का कुल वजन 1.590 किलोग्राम मापा गया है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 8
Users Yesterday : 20