खगड़िया में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Girl Raped in Khagaria

बिहार पत्रिका डिजिटल, Girl Raped in Khagaria : खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के गांव में 7 साल की बच्ची से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। वह आरोपी तीन बच्चों का पिता है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट चुकी है। 28 साल का आरोपी कुल्फी बेचता है जो बच्ची के घर के आसपास रहता है। बच्ची की मां ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

वहीं बच्ची की मां ने कहा कि शनिवार की रात पड़ोस में शादी थी। मैं कमरे में और बेटी छत पर सो रही थी। तभी आरोपी बच्ची को नींद में उठाकर घर से दूर बगीचे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के मुंह में आरोपी ने कपड़ा भी डाल दिया था ताकि उसकी चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दे। देर रात बच्ची घर आई तो नग्न अवस्था में रो रही थी। पूछताछ के बाद उसने बताया कि पड़ोस का एक आदमी उसे उठाकर ले गया था।

गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। मामला महिला थाना को सौंपा गया है। बच्ची की मां ने महिला थाना में ही एफआईआर दर्ज कराई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080732
Users Today : 24
Users Yesterday : 199