बिहार में बागेश्वर बाबा का सुरक्षा कवच तैयार, 300 जवानों के घेरे में कुछ यूं लगेगा दरबार

Bageshwar Baba In Bihar

बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना (Bageshwar Baba In Bihar) : बागेश्वर धाम वाले बाबा का दरबार पटना के नौबतपुर में लगने जा रहा है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर बिहार की सियासत गरमायी हुई है। एकतरफ जहां बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी सत्ता पक्ष को ललकारा है। दोनों ओर से सियासी बयानबाजी जारी है।

नौबतपुर के इस कार्यक्रम में करीब 300 जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। जबकि बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी।‌

13 से 17 मई तक नौबतपुर के तरेत गांव स्थित भगवान राघवेंद्र की धरती पर प्रस्तावित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। कार्यक्रम के सुरक्षा की जिम्मेवारी करीब तीन सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे। 12 मई कलश यात्रा के साथ हनुमंत कथा का शुभारंभ होगा।

इधर,नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने कहा कि करीब तीन सौ पुलिस बल की मांग जिले प्रशासन से की गयी है। जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जायेगा। जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी करेंगे। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा में उनके साथ रहने वाले अधिकारी और पुलिसकर्मी संभालेंगे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080732
Users Today : 24
Users Yesterday : 199