Kerala Boat Accident : अब तक 22 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने का ऐलान

Kerala Boat Accident

बिहार पत्रिका डिजिटल, Kerala Boat Accident : केरल के मलप्पुरम में रविवार शाम नौका दुर्घटना में जान गंवाने वालों के सम्मान में केरल में सोमवार को एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है, “मलप्पुरम में तनूर नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ।”

केरल के मुख्यमंत्री पिन्नराई विजयन ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही घटना की जांच का आदेश दिया है। हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक बोट में क्षमता से ज्यादा लोग बिठाए गए थे और उतने लाइफ-जैकेट नहीं थे।

लोगों ने रस्सियां बांधकर बोट को सीधा करने की कोशिश की, ताकि उसे किनारे पर लाया जा सके। NDRF टीम की अगुआई में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

केरल में थूवलथीरम तट के निकट पर्यटक नौका दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिले के अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को नौका डूबने के बाद आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज हो रहा है। नौका में 30 से अधिक लोग सवार थे, यह नौका थूवलथीरम तट के निकट तानुर में शाम करीब साढ़े सात बजे डूब गई थी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और तटरक्षकों की टीम मौके पर पहुंच गई हैं तथा लापता लोगों की तलाश का अभियान जारी है।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन 22 लोगों के शव बरामद हुए हैं उन सभी की पहचान कर ली गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने सभी एजेंसियों से मदद का अनुरोध किया है। एनडीआरएफ और तटरक्षक की टीम पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हमने नौसेना से भी मदद का अनुरोध किया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078403
Users Today : 7
Users Yesterday : 20