बिहार पत्रिका डिजिटल, Khagaria Breaking : बिहार पत्रिका डिजिटल, खगड़िया । जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी के डुमरिया बुजुर्ग गांव के एक बगीचे में एक अज्ञात युवक को असमाजिक तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे युवक की स्थिती गंभीर बनी हुई है।
वहीं घटनाक्रम के उपरांत आनन फानन में डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी निवास चौधरी व अन्य लोगों के सहयोग से घायल युवक को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा यथासंभव प्राथमिक उपचार की गई और स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के शिकार हुए युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह मुंह से कुछ बोल भी नहीं सकता है।
वहीं मौजूद लोगों ने कहा कि उक्त घायल युवक को लोग बमबम के नाम से पुकारते हैं और इनकी कोई पहचान नहीं हो पाई है। अंततः इंसानियत के नाते डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी निवास चौधरी के हीं सहयोग से उक्त घटनाक्रम का शिकार हुए अज्ञात युवक की इलाज कराई जा रही है। लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक किसी के द्वारा उनकी कोई पहचान नहीं हो सकी है। अंततः बताते चलें कि इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्रों में हलचली माहौल कायम है।
जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर परबत्ता थाना पुलिस भी पहुंच घायल हुए अज्ञात युवक की शिनाख्त करने में अपनी तत्परता दिखा रहे हैं और इसमें संलिप्त दोषियों की भी पहचान करने में जुटी हुई है। इधर पुछताछ में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि उक्त घटनाक्रम के शिकार हुए युवक की कोई पहचान नहीं हो पाई है और ना ही आरोपियों की भी पहचान की जा सकी है। उम्मीद रखिए बहुत जल्द उक्त मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 7
Users Yesterday : 20