5 किलो अनाज के नाम पर मोदी जी को वोट दिया, इसलिए आपके बच्चों को शिक्षा और रोजगार नहीं मिल रहा: प्रशांत किशोर

Prashant Kishor Jan Suraj Padyatra

बिहार पत्रिका डिजिटल, Prashant Kishor Jan Suraj Padyatra : जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज हम और आप बिहार में जिस बात के लिए वोट दे रहे हैं वो थोड़ा कम ज्यादा हम सभी को मिल रहा है। आज बिहार में जिन लोगों ने 5 किलो अनाज के लिए मोदी जी के भाजपा को वोट किया है उन्हें 5 किलो की जगह 4 किलो ही सही अनाज मिल ही रहा है।

Prashant Kishor Jan Suraj Padyatra

आज आपने हमने राम मंदिर बनाने के लिए वोट किया है, राम मंदिर देर ही सही बन रहा ही है। हमने वोट किया है, नीतीश कुमार को हर घर बिजली के लिए तो बिजली का बिल ज्यादा ही सही बिजली हर एक घर तक पहुंच ही गई है। लोकतंत्र में हम जिस मांग को पूरा करने के लिए वोट करते हैं, वो मांग देर ही सही पूरा होता ही है। मैं आपसे यह बताने के लिए आया हूं कि अगर आप शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए वोट करेंगे तो कोई भी नेता को आपकी मांगों को मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा इसलिए वोट करते समय सही लोगों को चुनें। 5 किलो अनाज के नाम पर आपने मोदी जी को वोट दिया, इसलिए आपके बच्चों को शिक्षा और रोजगार आज नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : भागलपुर में ATM को काटकर रुपए लूटने की कोशिश, आग लगने से 1.11 लाख रुपए जले

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के पहले वायुसेना विरासत केंद्र का किया उद्घाटन

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078403
Users Today : 7
Users Yesterday : 20