दिन दहाड़े चोरी करने गए चोर को ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर किया पुलिस के हवाले

Parabatta Latest News

बिहार पत्रिका डिजिटल, Parabatta Latest News : परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर उर्फ रहिमपुर गांव में सोमवार को अविनाश मंडल के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने गये चोरों को रंगे हाथ पकड़ किया जमकर मारपीट। बताते चलें कि उक्त घटनाक्रम की वीडियो फुटेज भी स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी की जा रही है। वही चोरी की घटना को अंजाम देने के चक्कर में फंसे चोर की पहचान रामपुर उर्फ रहिमपुर गांव के राजन कुमार के रूप में हुई है।

वही पुछताछ में स्थानीय लोगों ने कहा कि सोमवार दोपहर मौका पाकर अविनाश मंडल के घर से चोर ने मोटर चोरी कर रहा था, जिसकी भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने घटनाक्रम को अंजाम देने के पहले ही रंगे हाथ पकड़ा और काफी सोच विचार के बाद स्थानीय लोगों ने चोर राजन कुमार को स्थानीय पुलिस प्रशासन व परबत्ता थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

वही इधर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि मुझे सुचना मिलते ही उक्त घटनाक्रम में रंगे हाथ पकड़े गए चोर राजन कुमार को लोगों की भीड़ में से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पश्चात उक्त मामले पर पुलिसिया पुछताछ खबर संकलन तक जारी थी। अंततः परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि चोरी की घटना में पकड़े गए चोर की पुछताछ व पुलिसिया जांच पड़ताल के बाद सह स्थानीय लोगों द्वारा लिखित शिकायत के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : भागलपुर में ATM को काटकर रुपए लूटने की कोशिश, आग लगने से 1.11 लाख रुपए जले

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के पहले वायुसेना विरासत केंद्र का किया उद्घाटन

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078403
Users Today : 7
Users Yesterday : 20