Raghav-Parineeti Got Engaged : राघव और परिणीति ने एक दूसरे को रिंग पहना दी है। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी है। हालांकि अभी भी मेहमानों का पहुंचना जारी है। कुछ ही देर पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सेरेमनी में पहुंचे हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान, देश के पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम और शिवसेना नेता के नेता आदित्य ठाकरे भी पार्टी में शरीक हुए। सेरेमनी में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा और परिणीति के दोनों भाई शिवांग और सहज ने शिरकत की। इसके अलावा TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी सेरेमनी में पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति ने अपनी सगाई में पेस्टल कलर का सूट पहना है। इसे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। ई-टाइम्स के साथ बात करते हुए राघव के मामा और डिजाइनर पवन सचदेवा ने बताया कि राघव को कढ़ाई वाले कपड़े पसंद नहीं हैं। उनके कपड़े को क्लासी और स्टाइलिश रखने के लिए क्रीम कलर की अचकन तैयार की है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 27
Users Yesterday : 199