बिहार पत्रिका डिजिटल, Raids On Satya Pal Malik Relatives : CBI ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के करीबियों के यहां छापा मारा। ये कार्रवाई मलिक के जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहने के दौरान इंश्योरेंस घोटाले से जुड़ी है। CBI ने जम्मू-कश्मीर और दिल्ली स्थित 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसमें मलिक के मीडिया सलाहकार रहे सुनक बाली का घर भी शामिल है। घोटाले की शिकायत खुद मलिक ने की थी। इसके बाद CBI ने केस दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने हाल ही में सत्यपाल मलिक के भी बयान दर्ज किए थे।
यह मामला तब सामने आया था जब सत्यपाल मलिक ने दावा किया कि उन्हें 23 अगस्त, 2018 और 30 अक्टूबर, 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश की गई थी। घोटाले की शिकायत खुद मलिक ने की थी। इसके बाद CBI ने केस दर्ज किया था।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 13
Users Yesterday : 199