अमृतसर में किडनैप हुई बच्ची की मिली लाश, सौतेली मां ने दिया घटना को अंजाम

Amritsar Crime News

बिहार पत्रिका डिजिटल, Amritsar Crime News : पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के गांव रामपुरा से गत दिवस अगवा की 7 साल की बच्ची की आज लाश बरामद हुई है। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि उक्त घटना को बच्ची की सौतेली मां ने अंजाम दिया है, जिसे मारने के बाद बालटी में शव रख नजदीक छप्पड़ में फैंक दिया गया । इस पूरे मामले की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कातिल महिला बालटी लेकर जा रही है। बता दें कि बच्ची जब ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी तो बाइक सवार व्यक्ति और महिला द्वारा उसे अगवा किया गया, जिसकी सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई थी। वीडियो अनुसार बच्ची को मोटरसाइकिल पर ले जाया गया, जिसके बाद आज लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080721
Users Today : 13
Users Yesterday : 199