Lalu Prasad Yadav Statement On BJP : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू (Lalu) प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम के साथ भाजपा का ‘‘सफाया” शुरू हो गया है। कर्नाटक में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। कर्नाटक चुनाव के परिणाम पर राजद सुप्रीमो ने कहा, ‘‘भाजपा का सफाया शुरू हो गया है।”
कुछ समय पहले सिंगापुर में गुर्दा प्रतिरोपण करवाने वाले राजद सुप्रीमो ने राष्ट्रीय राजधानी जाने से पूर्व पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। गुर्दा प्रतिरोपण करवाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे राजद सुप्रीमो कुछ दिनों पूर्व अपने अपने गृह नगर वापस आए थे। लालू के करीबी सहयोगियों के अनुसार उनका नवीनतम दिल्ली दौरा सिंगापुर के डॉक्टरों की एक टीम की यात्रा के कारण हुआ है जिनसे वे परामर्श करना चाहते हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि लालू पटना कब वापस आएंगे। लालू चारा घोटाले के मामलों में जमानत पर हैं।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह दक्षिणी राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करने को लेकर उत्सुक हैं। यहां एक कार्यक्रम के इतर नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस को कर्नाटक में उसके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी थी। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही सरकार का गठन पूरा करेंगे।” पटना में विपक्षी नेताओं की एक बैठक आयोजित करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘हमने इस बारे में समान विचारधारा वाले नेताओं से बात की है। हमने कर्नाटक में चुनाव को देखते हुए चीजों को रोक दिया था। एक बार जब वे (कांग्रेस) सरकार गठन कर लेंगे तो हम (बैठक के लिए) तारीख तय करेंगे।”
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 13
Users Yesterday : 199