बिहार पत्रिका डिजिटल, Undertrial Death Case : नालंदा के बिहारशरीफ मंडल कारा में शनिवार को विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर दीपनगर थाने में FIR दर्ज कराया है। सरमेरा के तीन लोगों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, बिहार शरीफ मंडल कारा के जेल अधीक्षक पर साजिश करने का आरोप लगाया गया है।
मृतक नवादा जिला के कौआकोल थाना क्षेत्र स्थित जोरावरडीह गांव निवासी वीरेन्द्र मंडल का (22) वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। वह बीटेक सेंकेड ईयर का छात्र था। प्राथमिकी राहुल के मामा सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ गांव निवासी गोपाल महतो ने करायी है। मारपीट का आरोप इसुआ के ही परमानंद सिंह व उनके दो पुत्रों कुमुद रंजन सिंह और पियूष रंजन पर लगाया गया है।
वहीं बिहार शरीफ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 13
Users Yesterday : 199