बिहार पत्रिका डिजिटल, बेगूसराय। बेगूसराय पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को एक पाॅक्सो मामले की सुनवाई करते हुए बखरी थाना के नदैल घाट निवासी रंजन खलीफा को नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने का दोषी पाया है। पॉक्सो कोर्ट ने दोषी आरोपित रंजन खलीफा को भारतीय दंड विधान की धारा-341 में एक माह के साधारण कारावास, दंड विधान की धारा-341 में एक वर्ष के साधारण कारावास, दंड विधान की धारा-370 में सात वर्ष के कठोर कारावास एवं दस हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है। (Begusarai Crime News)
इसके साथ दंड विधान की धारा-373 में सात वर्ष के कठोर कारावास एवं दस हजार अर्थदंड तथा अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा-पांच में दोषी पाकर सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। पॉक्सो कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को पीड़िता को एक लाख रूपया मुआवजा देने का आदेश दिया है।
अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा ने सात गवाहों की गवाही कराई। जिसमें मामला सत्य पाए जाने के बाद सजा सुनाई गई है। आरोपित को दी गई सभी सजा एक साथ चलेगी। रंजन खलीफा पर आरोप है कि इसने नाबालिग पीड़िता को दूसरे दलाल से खरीद कर देह व्यापार में लगा दिया था। मौका पाकर पीड़िता किसी तरह देह व्यापार के लिए कुख्यात नदैल घाट से भागकर थाना पहुंच गई। थाना मे पीड़िता के बयान पर देह व्यापार अधिनियम सहित अन्य धारा में मामला दर्ज किया गया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 6
Users Yesterday : 199