पटना में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, लड़कियों को बेचने वाले 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Sex Racket In Patna

बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना (Sex Racket In Patna) : बिहार की राजधानी पटना में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि, ये दोनों आरोपी घर से भागी हुई लड़कियों को अपने झांसे में लेकर उन्हें बेच देते थे। जहाँ उन लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता। आरोपियों की निशानदेही पर बेची गई 2 लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है।

वहीं, जांच प्रभावित ना हो इसलिए पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। पाटलिपुत्र के थानेदार एसके शाही ने जानकारी दी है कि गिरोह में कुल कितने लोग शामिल हैं और आरोपी अब तक कितनी लड़कियों को बेच चुके हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग पाटलिपुत्र इलाके से गिरोह को ऑपरेट कर रहे थे। इस गिरोह के सदस्य घर से भागी लड़कियों को अपने चंगुल में फंसा उन्हें दिल्ली में बेच देते थे। वहां उनसे जिस्मफरोशी कराई जाती थी।

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को इलाके से गिरोह के 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो लड़कियों को बरामद भी किया गया। बरामद एक लकड़ी चार वर्षों से घर से लापता थी। फिलहाल पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी में लग गई है।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में सिद्धारमैया बने सीएम, शिवकुमार ने ली डिप्टी CM की शपथ, मंत्रिमंडल में इन विधायकों को पद

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078388
Users Today : 12
Users Yesterday : 13