बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से छह व्यक्तियों की मौत, परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने का निर्देश

बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना। बिहार के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से छह व्यक्तियों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से दरभंगा में तीन, बेगूसराय में दो एवं वैशाली में एक व्यक्ति की मौत होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें और खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081004
Users Today : 7
Users Yesterday : 55