Poet Conference: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों सहित कवयित्री की प्रस्तुति से श्रोताओं की तालियां घंटों गूंजती रही

डीडीसी सन्तोष कुमार तथा एसडीओ अमित अनुराग सहित कई नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

ANA/Arvind Verma, बिहार पत्रिका डिजिटल, खगड़िया: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के स्थानीय के एन क्लब के खुले आसमान के नीचे सुसज्जित मंच पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि गजेन्द्र सोलंकी, तेज नारायण शर्मा, दिनेश बावरा, रोहित शर्मा तथा कवियत्री पद्मिनी शर्मा ने एक से बढ़ कर एक कविता, हास्य व्यंग की कविता से श्रोताओं को घंटों गुदगुदाया और खूब तालियों को बटोरा।

सम्मेलन का शुभारंभ डीडीसी सन्तोष कुमार, एसडीओ अमित अनुराग, राजद ज़िलाध्यक्ष मनोहर यादव, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत तथा जयंती पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। पद्मिनी शर्मा की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गजेन्द्र सोलंकी ने हिंदी को बढ़ावा देने से संबंधित गीत से लोगों को प्रेरित किया।

श्रृंगार रस की कवयित्री पद्मिनी शर्मा के मुक्तक की प्रेम रस में लोग डुबकी लगाते रहे । पहली बार खगड़िया आगमन पर मुंह दिखाई में तालियों की मांग की। फिर क्या था देर तक तालियां बजती रही जो अंबर में गूंजता रहा। पद्मिनी शर्मा की तुम्हारा नाम लिखता हूं तो … … । को लोगों ने सराहा। प्यारा मुझे बहुत था मगर छोड़ कर आई, तेरे लिए मान बाप का घर छोड़ कर आई, बंगले के लिए हीरे की अंगूठी न किसी हर के लिए, ये सब करूंगी तेरे प्यार के लिए।

भारत की संस्कृति का रंग पुनीता बचा लो, कलयुग के रावणों से सीता को बचा लो। मीरा की तरह जहर भी पीती है बेटियां। मंच संचालन में डॉ अरविन्द वर्मा तथा अनमोल आचार्या ने बारीकी से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कवियों, कवयित्री और प्रायोजकों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और जागरण की तरफ से उन्हें धन्यवाद दिया। कवि सम्मेलन का संचालन कवि गजेन्द्र सोलंकी ने की। आह, वाह और तालियों के लिए कवि तेज नारायण शर्मा बार बार श्रोताओं से अपील करते रहे। बदले में तालियां बटोरते रहे। मुंबई के दिनेश बावरा ने डीडीसी सन्तोष कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग पर व्यंगात्मक कविताओं का पाठ कर खूब हंसाया।

राजस्थान के रोहित शर्मा की प्रस्तुति से लोग वाह वाह कुछ देर तक आवाज गूंजती रही। डीडीसी सन्तोष कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने दैनिक जागरण के संस्थापकों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा से नमन किया। उपस्थित गणमान्य लोगों में प्रमुख थे पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी, डॉ विवेकानंद, डॉ प्रेम शंकर, डॉ कवींद्र, प्रद्युमन कुमार, डॉ एच प्रसाद, रवीश चन्द्र बंटा तथा नवीन गोयनका आदि।

दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ निर्भय कुमार ने पूर्व सभापति सीता कुमारी को बुके प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा दर्जनों गणमान्य लोगों को बुके से सम्मनित किया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078388
Users Today : 12
Users Yesterday : 13