Gangrape in Bihar: घर से उठाकर 15 साल की लडकी से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

Rape In Banka

बिहार पत्रिका डिजिटल,Gangrape in Bihar: बिहार में एक बार फिर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। वैशाली जिले के पातेपुर में बलिगांव थाना इलाके में 15 साल की लड़की से 5 लोगों ने गैंगरेप कर दिया। वारदात में मिलीभगत के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक बलिगांव थाना इलाके के एक गांव में गुरुवार देर रात एक किशोरी को पांच युवक घर से उठाकर 300 मीटर की दूरी पर स्थित बगीचे में लगे गए। वहां झाड़ियों में दरिंदों ने लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता जब चिल्लाई तो पड़ोस की महिला ने दरवाजा खोला। तब तक आरोपी फरार हो गए। महिला मौके पर पहुंची तो पीड़िता उसे खून से लथपथ बेसुध पड़ी नजर आई।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में फॉरेंसिक जांच के बाद गांव में छानबीन की। अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में 3 नाबालिग लड़के शामिल हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080714
Users Today : 6
Users Yesterday : 199