Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Haj Journey 2023: हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना : CM नीतीश ने दिखाई हरी झंडी, दिया खास संदेश

बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना; Haj Journey, 2023: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हज यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। बुधवार सुबह पहले जत्थे ने मदीना के लिए उड़ान भर ली है। बताया जा रहा है कि 5,638 यात्री हज की यात्रा पर जाएंगे।

7 जून से लेकर 22 जून तक हज यात्रियों को मदीना ले जाया जाएगा। वहीँ CM नीतीश कुमार ने कहा कि यात्रियों से कहा कि हज यात्रा पर जा रहे हैं तो बिहार राज्य और देश के के लिए दुआ करें।

इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लाेग आजकल माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आप लोग इनसे सचेत रहें। आपस में झगड़ा नहीं होना चाहिए। मुस्लिम समुदाय के लोग भी यहीं के हैं, वह बाहर से नहीं आए हैं। हिंदू-मुस्लिम में हम फर्क नहीं मानते। वहीँउन्होंने आगे कहा कि बिहार में शराबबंदी की वजह से बाहर के राज्यों में बिहार की खूब तारीफ होती है। दुआईया मजलिस में डिप्टी CM तेजस्वी प्रसाद यादव, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, बिहार राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अब्दुल हक, भी मौजूद रहे।

बता दें कि 3 साल के बाद पटना से हज यात्रियों को रवाना किया गया है। 2020 और 2021 में कोरोना की वजह से हज यात्रा को स्थगित रखा गया था। 2022 में बिहार के हज यात्री कोलकाता से हज के लिए रवाना हुए थे। हर साल हज यात्रा को लेकर बिहार सरकार की तरफ से अलग तैयारी की जाती है। यात्रियों को पटना हज भवन में इकट्ठा किया जाता है। एसी बस से उन्हें गया भेजा जाता है। फिर गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मदीना के लिए रवाना होते हैं। यात्रियों के रिश्तेदार उन्हें छोड़ने आते हैं। यह हज यात्रा 42 दिन का होता है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62