Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Crime News: BJP नेता की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बिहार पत्रिका। सारण: अपराधियों ने BJP नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। घटना सारण जिले में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई का है।‌

बताया जा रहा है कि देर रात अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे। और अपराधियों ने बनियापुर उत्तरी मंडल बीजेपी के उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर की गोली मार दी। घटना मंगलवार अहले सुबह करीब 3:00 बजे की बताई गई है।

बताया जाता है कि मनोज कुमार ठाकुर गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सोए हुए था।‌ जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में ही उसके सिर में गोली मार दी। इस घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में रोना-पीटना लग गया।

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा।

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि परिजन इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज करते रहे। वहीं गांव में भूमि विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात बताई जा रही है। लेकिन फिलहाल प्रियम खामोश है। समाचार परिषद तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही थी।

इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

#Bihar Crime News

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082076
Users Today : 9
Users Yesterday : 62