Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Crime in Bihar: अपराधियों ने पेट्रोल पम्प लूट के दौरान एक कर्मी की गोली मार की हत्या

बिहार पत्रिका। पूर्वी चंपारण, Crime in Bihar: जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में बेलगाम अपराधियों ने पेट्रोल पम्प लूट के दौरान एक पम्प कर्मी को गोली मार दी, जिससे घटना स्थल पर कर्मी की मौत हो गयी।

घटना डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरोत्तर एनएच 27 की है,जहां माँ हाइवे पेट्रोलियम पर मंगलवार सुबह करीब तीन बजे के करीब तीन चार की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने पम्प ऑफिस में सो रहे दो पम्प कर्मी को हथियार के बल पर नींद से जगा कर दराज मे रखे छबीस हजार चार सौ रुपये लूट लिया, वही विरोध करने पर एक पम्प कर्मी पर निशाना बनाते हुए दो गोली चलाया जो पम्प कर्मी के सीने में लगी,जिससे मौके पर ही उसकी मौतहो गई।

मृतक कर्मी डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के धनगड़हा निवासी स्वर्गीय लगन पटेल का 40 वर्षीय पुत्र दुर्गा पटेल है,जो इस पंप पर नोजल मैन के रूप में काम करता था। घटना की सूचना पर पहुंची डुमरिया घाट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाली जा रही है।

उल्लेखनीय है कि घटना की सूचना मिलते ही इस क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप कर्मी आक्रोशित हो अपराधियो की गिरफ्तारी मांग को लेकर अपने-अपने पेट्रोल पंप में ताला लगा पंप छोड़ चले गए हैं।जिससे स्थानीय लोगो तेल नही मिल पा रहा है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62