Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Manipur Violence: मणिपुर के हालात पर गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राज्य में 50 दिन से जारी है हिंसा

बिहार पत्रिका डिजिटल, नई दिल्ली; Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर शनिवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सर्व दलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में मणिपुर में शांति बहाली को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों का कहना है यह बैठक आज तीन बजे संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित की जाएगी।

बैठक केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बुलाई गई है। मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष लंबे समय से सर्वदलीय बैठक की मांग कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में अधिकतर दलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। हालांकि कांग्रेस ने इस बैठक को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि मोदी सरकार की प्राथमिकता में मणिपुर हिंसा का समाधान नहीं है।

उधर, मणिपुर हिंसा को लेकर दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर सिविल सोसाइटी के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सिविल सोसाइटी के सदस्य मांग कर रहे हैं कि मणिपुर में हालात सामान्य किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था।

ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी। अभी तक इस हिंसा में लगभग 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि केन्द्र और राज्य की ओर से हिंसा को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिल्ली में केन्द्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62