Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Amit Shah in Bihar : नीतीश हैं पलटू बाबू, बिहार में शाह बोले- PM मोदी की वजह से बने CM

बिहार पत्रिका डिजिटल, Amit Shah in Bihar : केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को बिहार के लखीसराय पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार के 9 साल के कामों को गिनाया।

उन्होंने अपने भाषण पर बिहार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। शाह ने नीतीश को पलटू बाबू बताते हुए कहा कि वह पीएम मोदी की वजह से बिहार के सीएम बन पाए हैं। इतना ही नहीं शाह ने इस दौरान केंद्र सरकार की जमकर तारीफ भी की है।

शाह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने भारत के लिए 9 साल गर्व के दिए हैं। वहीं उन्होंने 9 सालों तक देश के गरीबों के लिए काम किया है। उनके नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरे देश के हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है। पीएम मोदी के विदेश दौरे पर भी उन्होंने कहा कि जो सम्मान उन्हें दूसरें देशों से मिल रहा है वह बीजेपी या पीएम मोदी का सम्मान नहीं है बल्कि यह पूरे देश का सम्मान है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082073
Users Today : 6
Users Yesterday : 62