Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: जयपुर में ट्रेन की चपेट में आने से रजौन के मजदूर की मौत

बिहार पत्रिका। प्रीतम कुमार राव Bihar Breaking News:
बांका। बिहार।
जिलांतर्गत रजौन थानाक्षेत्र राजावर पंचायत के रसलपुर ग्राम निवासी प्रवासी मजदूर रामप्रसाद साह की रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान राजस्थान के जयपुर में ट्रेन से कटकर गुरुवार को मौत हो जाने की खबर है। प्रवासी मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा पसर गया है। रसलपुर गांव के समाजसेवी बासुकी भंडारी ने बताया कि प्रवासी मजदूर मृतक रामप्रसाद साह रसलपुर ग्राम निवासी रूपनारायण साह का पुत्र था।

वह राजस्थान के जयपुर में रहकर ठेकेदार के यहां मजदूरी का काम करता था। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि वह राशन लाने के लिए जयपुर सांगानेर रेललाइन पार कर बाजार जा रहा था, इस दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इधर उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक के पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपनी पत्नी सकुना कुमारी व बच्चों के साथ जयपुर में रहकर ही भरण पोषण करता था। इधर उसकी मौत की खबर मिलते ही मृतक के पिता रूप नारायण साह व उसकी मां फुदो देवी के अलावे भाई छबीलाल साह, रघुवीर साह सहित अन्य भाइयों व परिजनों के बीच मातम का माहौल है। मृतक अपने पांच भाइयों में दूसरे स्थान पर था। अपने पुत्र की मौत की खबर मिलते ही जहां मृतक की मां दहाड़ मारकर रो रही है, वहीं पिता भी बेसुध हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082095
Users Today : 28
Users Yesterday : 62