Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: गंगा तटों पर ग्रहण एवं कार्तिक प्रतिपदा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब

Bihar Breaking News, बेगूसराय। रात में लगे चंद्र ग्रहण एवं कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को लेकर रविवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बेगूसराय में चमथा से लेकर मधुरापुर, सिमरिया, सिहमा एवं साहेबपुर कमाल तक के घाटों पर पहले सुबह से ही स्नान का सिलसिला चल रहा है।

लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है, गंगा घाट पर जाने वाला हर रास्ता हर-हर गंगे के जयकारे से गूंज रहा है। सबसे अधिक भीड़ मिथिला और मगध के पावन संगम स्थल आदि कुंभ स्थली सिमरिया गंगा धाम में उमड़ पड़ी है। यहां सुबह से ही एक लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके हैं।

सिमरिया में अहले सुबह तीन बजे से शुरू स्नान का सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल जहां तैनात हैं। डीडीआरएफ के गोताखोर अनिल सहित पूरी टीम मोटरबोट से लगातार गंगा में गश्त करते हुए लोगों को आगे बढ़ने से गहरे पानी में जाने से रोकते रहे।

श्रद्धालुओं से लगातार अपील किया जाता रहा कि बेरिकेटिंग से आगे नहीं आने की अपील किया जाता रहा। सिमरिया में बेगूसराय सहित बिहार के विभिन्न जिले, पड़ोसी राज्यों और नेपाल तक से आए बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान, गंगा पूजन के बाद सिद्धाश्रम सहित तमाम मठ मंदिरों में पूजा की तथा गंगाजल लेकर अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए।

श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए यातायात में भी परिवर्तन किया गया था। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सिमरिया धाम में चंद्र ग्रहण स्नान के लिए भारी भीड़ के कारण देर रात राजेन्द्र सेतु होकर पटना की ओर जाने वाली वाहनों को जीरोमाईल से समस्तीपुर-हाजीपुर के लिए मोड़ दिया गया था। इस वैकल्पिक मार्ग के कारण किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62