Bihar News: कान्फ्रेंस को लेकर डॉक्टरों ने निकाली साइकिल रैली

Bihar News, भागलपुर। शुक्रवार से जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में शुरू हो रहे तीन दिवसीय बापीकॉन (बिहार एसोसिएशन आफ फिजिशियन ऑफ इंडिया कान्फ्रेंस) को लेकर गुरुवार की सुबह में साइकिल रैली निकाली गई।

मेडिकल कॉलेज परिसर से गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे निकाली गई साइकिल रैली को डीआईजी भागलपुर विवेकानंद व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार भगत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह, आयोजन सचिव डॉ. ओबेद अली, वरीय फिजिशियन डॉ. हेमशंकर शर्मा, डॉ. बिनय कुमार, डॉ. वर्षा सिन्हा आदि की मौजूदगी रही।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083766
Users Today : 16
Users Yesterday : 35