रिपोर्ट: मों साजिद सुलेमानी
संस्कृति,समाज सेवा और पत्रकारिता को समर्पित संस्था ‘ज्ञानोत्कर्ष अकादमी’ ने खगड़िया जिले की चर्चित कवयित्री डा.स्वराक्षी स्वरा को साहित्य के क्षेत्र में उनकी दस वर्षों की सेवाओं एवं विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों में सहभागिता के आलोक में उन्हें शब्द सारथी सम्मान से सम्मानित किया है। ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व भी वो कतिपय प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजी गईं हैं। चहुंओर से उन्हें बधाइयां मिल रही है। बधाई देने वालों में मुख्यत: डा.के.के. चौधरी, प्रो. किशोर यादव, बाबा बैद्यनाथ झा, शिव कुमार सुमन, सुनील मिश्रा, संध्या किंकर, अतुल अंजान, प्रतिभा प्रज्ञा, मोहिनी सिंह राठौर, विकास विधाता सहित अनेक लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है। कि वह एक अच्छे शिक्षिका के साथ एक अच्छी कवित्री समाज की कुर्तियों के खिलाफ कई कहानी कवि लिखती है। बताया जा रहा है। कि उन्हें बचपन से ही लिखने पढ़ने की आदत है। उन्होंने अपने पिता-जी स्वर्गीय अशोक कुमार झा से सही मार्ग सीखा और उनके मार्ग पर चल-कर शिक्षिका बनकर समाज की सेवा कर रही है। जानकारी के अनुसार उनका अपना जन्म- भूमि जमालपुर हटिया के पास है। उनके पिताजी कॉलेज में भी अपना सेवा दे चुके हैं। तीन भाई दो बहन हैं। इनका पालन- पोषण उनकी माताजी करती है। उनके घर में सारे पढ़े लिखे हुए हैं। भाई-बहन में सबसे बड़ा भाई निशांत कुमार उर्फ़ गोपाल झा है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 54
Users Yesterday : 32