बिजली, जलजमाव और बोरिंग से होने वाली दुर्घटनाओं पर जागरूकता
खगड़िया | परबत्ता प्रखंड के मध्य विद्यालय सौढ भरतखण्ड में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत फरवरी माह के तीसरे शनिवार को सुरक्षित शनिवार मनाया गया। इस दौरान बिजली के खतरों, जलजमाव से होने वाली परेशानियों और बोरिंग के गड्ढों से होने वाली घटनाओं के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य संजय कुमार पासवान और शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बिजली से करंट लगने के कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय विस्तार से बताए। उन्होंने जलजमाव के खतरों पर भी चर्चा की और बताया कि इससे बिजली के करंट, संक्रामक बीमारियों और त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 6
Users Yesterday : 199