बौंसी में सफाई व्यवस्था चरमराई: हड़ताल खत्म, लेकिन गंदगी जस की तस!

बौंसी (बांका)। सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन नगर पंचायत की सूरत और शिरत में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है, जिससे नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 15 के थाना कॉलोनी गली नंबर 1 में अब भी कचरे का अंबार लगा हुआ है, और लगातार बढ़ती दुर्गंध से इलाके में संक्रमण फैलने की आशंका तेज हो गई है।

हड़ताल खत्म, फिर भी नहीं हुई सफाई!

सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद नगर पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मंगलवार से सफाई शुरू होने की बात कही गई थी, मगर वार्ड नंबर 15 में अब तक झाड़ू तक नहीं लगी।

बदहाल सफाई व्यवस्था, संक्रमण का खतरा

गली-मोहल्लों में फैली गंदगी के चलते आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी भयावह हो सकती है, क्योंकि सड़ते कचरे से उठ रही दुर्गंध लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जल्द सफाई नहीं कराई गई तो बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है।

नगर प्रशासन के दावे हवा-हवाई!

गौरतलब है कि नगर पंचायत की मुख्य पार्षद कोमल भारती, कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी और स्वच्छता पदाधिकारी नगमा खान के साथ-साथ राष्ट्रीय कांग्रेस मजदूर संघ (इंटक) के जिलाध्यक्ष विनय कापरी के प्रयासों से सफाई कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया था। लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद भी सफाई कार्य सुचारू रूप से नहीं हो सका, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नागरिकों का फूटा गुस्सा, जल्द समाधान की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द सफाई नहीं कराई गई तो वे नगर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों का यह भी आरोप है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर नगर पंचायत सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

बड़ा सवाल: हड़ताल खत्म होने के बावजूद सफाई क्यों नहीं?

बौंसी नगर पंचायत की लापरवाही अब शहरवासियों के लिए भारी पड़ रही है। प्रशासन की सुस्ती और सफाई कर्मियों की उदासीनता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सवाल यह उठता है कि अगर हड़ताल खत्म हो चुकी है, तो सफाई क्यों नहीं हो रही? क्या नगर प्रशासन सिर्फ घोषणाओं तक ही सीमित रह गया है?

(अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह गंदगी सिर्फ सड़कों तक नहीं बल्कि लोगों की सेहत पर भी असर डाल सकती है। प्रशासन को चाहिए कि वे तुरंत ठोस कदम उठाकर सफाई व्यवस्था को बहाल करें, ताकि नगरवासियों को राहत मिल सके।)

✍ रिपोर्ट / कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078404
Users Today : 8
Users Yesterday : 20