खगड़िया जिले के बौरना पंचायत स्थित ईदगाह मैदान में आज सुबह 8 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एक साथ मिलकर नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
बौरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. नासीर इकबाल ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। बौरना पंचायत को हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है, जहां विभिन्न समुदाय के लोग एक-दूसरे के पर्व मिलजुल कर मनाते हैं। इस मौके पर हिंदू भाइयों ने भी ईद की बधाई देकर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
बौरना पंचायत की मुखिया यासमीन ने भी पंचायतवासियों समेत जिलेवासियों को ईद की हार्दिक बधाई दी। मौके पर सभी ने मिलकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 7
Users Yesterday : 20