ईद पर खगड़िया में अमन और भाईचारे का पैगाम, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने दी बधाई

खगड़िया। रमजान माह के समापन के बाद सोमवार को खगड़िया जिले में ईद का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

इस शुभ अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने जिले के विभिन्न गांवों और नगर परिषद क्षेत्रों में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। बबलू मंडल ने कहा कि ईद का त्योहार समाज में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने इसे एकता और आपसी सौहार्द की सीख बताते हुए समाज में शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के माड़र दक्षिणी में जदयू जिला महासचिव मोहम्मद फिरदोस आलम और मोहम्मद जुल्फीकार अली अहमद ने बबलू मंडल का स्वागत किया। वहीं, हाजीपुर दक्षिणी में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाव उद्दीन ने भी गर्मजोशी से बबलू मंडल का स्वागत किया।

इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि रमजान का महीना संयम, इबादत और आत्मशुद्धि का प्रतीक है, और ईद-उल-फितर के इस पावन मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगते हैं।

बबलू मंडल ने अंत में सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्यार और सौहार्द की डोर में बांधता है और समाज की भलाई के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। मौके पर जदयू के कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078403
Users Today : 7
Users Yesterday : 20