खगड़िया। अरुणोदय सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आगामी 01 अप्रैल को विश्व मूर्ख दिवस के अवसर पर खगड़िया के रेड क्रॉस सभागार में एक अनोखा और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हंसोड़ कलाकारों का जमावड़ा लगेगा, जहां जो सबसे ज़्यादा हंसाएगा, उसे “राष्ट्रीय मूर्ख पदक” से सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता फ़रकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार अरुण वर्मा ने की। वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार डॉ. अरविन्द वर्मा ने बताया कि अप्रैल फूल्स डे यानी विश्व मूर्ख दिवस को पूरी दुनिया में हंसी-मजाक के दिन के रूप में मनाया जाता है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि अप्रैल फूल्स डे की शुरुआत 1381 ई. में हुई थी। उस समय राजा रिचार्ड जीती और बोहेमिया की रानी एनी ने अपनी सगाई की तारीख 32 मार्च घोषित कर दी थी। बाद में लोगों को समझ में आया कि 32 मार्च का कोई अस्तित्व ही नहीं है, यानी सबको मूर्ख बना दिया गया था। उन्होंने फ़रकिया वासियों से अपील की कि आगामी 01 अप्रैल को रेड क्रॉस सभागार में आकर “दुनिया के मूर्खों एक हो” का नारा बुलंद करें और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएं।
कार्यक्रम में साहित्यकारों, पत्रकारों, कवियों, अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, वकीलों, कवयित्रियों, समाजसेवियों और राजनीतिक दलों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इस विशेष आयोजन में जो कलाकार अपनी प्रस्तुति, एक्टिंग और हंसी-मजाक से सबसे ज़्यादा लोगों को हंसाएगा, उसे “राष्ट्रीय मूर्ख पदक” से नवाजा जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष सुरेश पोद्दार होंगे। इस अवसर पर उमेश ठाकुर, मधुबाला, गुड्डू ठाकुर, राज प्रिय रंजन और रामाशीष झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अनोखे आयोजन का मुख्य उद्देश्य हंसी-मजाक के जरिए सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 7
Users Yesterday : 20