पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के रिश्तों में आया तनाव, पाकिस्तान ने सैन्य अभ्यास के दौरान दिखाई मिसाइल क्षमता
नई दिल्ली। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। इसी माहौल में पाकिस्तान ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए शनिवार को एक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘अब्दाली’ का परीक्षण किया।
पाकिस्तान की सेना ने दावा किया कि यह मिसाइल 450 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम है और इसका सफल परीक्षण एक्सरसाइज ‘इंडस’ के तहत सिंध प्रांत के सोनमियानी रेंज में किया गया। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, यह अभ्यास देश की रणनीतिक क्षमता को परखने और सैनिकों की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहले से ही बढ़े हुए तनाव के बीच इस मिसाइल परीक्षण को एक शक्तिशाली संदेश के रूप में देखा जा रहा है। भारत की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 6
Users Yesterday : 199