Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित, जनसेवा और संगठन मजबूती पर जोर

Author Image
Written by
Kumar Chandan

चांदन/बांका:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” को लेकर बुधवार को भाजपा मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन बोड़ा-सुईया पंचायत भवन परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में किया गया। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।कार्यशाला के दौरान आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन, उनकी रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाना है।बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक

Advertisement Box

लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचाने और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और जनसेवा को प्राथमिकता दें। कार्यशाला में अभियान के दौरान होने वाले सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी रणनीति बनाई गई।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रामरंजन बरनवाल, जिला मंत्री शौरव कुमार, उप प्रमुख दिनेश सिंह, वरिष्ठ नेता हरे कृष्ण पांडेय, लूटन राय, भोपाली यादव, प्रकाश सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp