Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: प्रांतीय गणित-विज्ञान मेले में चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Author Image
Written by
Kumar Chandan

बांका:- चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका के विद्यार्थियों ने हसनपुर, राजगीर में 5 से 7 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रांतीय गणित-विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया और कई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता में विद्यालय की शिवांगी कुमारी ने शिशु वर्ग के विज्ञान पत्र वाचन में द्वितीय स्थान, जबकि नव्या झा ने बाल वर्ग के विज्ञान पत्र वाचन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में आदर्श राज झा ने गणित प्रयोग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंश कुमार ने गणित प्रदर्श में द्वितीय स्थान हासिल किया।संगणक वर्ग में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। दिव्यांशी कुमारी ने संगणक प्रदर्श में द्वितीय स्थान, रीतिका आर्या ने संगणक प्रदर्श में द्वितीय स्थान, मानव कुमार ने संगणक प्रदर्श में तृतीय स्थान, तथा आदित्य गुप्ता ने संगणक प्रदर्शन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर, विज्ञान प्रमुख पप्पू कुमार सिंह, आचार्यगण एवं अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणितीय चिंतन, नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों का यह शानदार प्रदर्शन न केवल उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का भी प्रमाण है। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में गौरव एवं उत्साह का वातावरण है।

Advertisement Box
Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp