Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोगरी/खगड़िया। बाढ़ के पानी में नहाना पड़ा भारी, 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत।

Author Image
Written by
Bureau Report

खगड़िया। जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र मे बाढ़ के पानी में नहाना एक 15 वर्षीय किशोर को भारी पड़ गया। पानी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।


बताया जाता है कि किशोर बाढ़ के पानी में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement Box

हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। इस दौरान अंचलाधिकारी (सीओ) ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से पानी में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। खासकर बच्चों को बाढ़ के पानी के पास जाने और नहाने से रोकने की जरूरत है।
एक छोटी-सी लापरवाही परिवार को जिंदगीभर का दर्द दे सकती है। बाढ़ के पानी में नहाने से बचें और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखें।

रिपोर्ट: गुरूदेव कुमार, दैनिक बिहार पत्रिका 

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp