Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनएच-31 पर खतरे का सफर! पांच फीट धंसी सड़क, रोज लग रहा भीषण जाम।

*पसराहा ढाला के पास दो महीने से परेशानी, 200 मीटर दूर सड़क का दूसरा हिस्सा भी धंसने लगा*

खगड़िया/राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सफर करना इन दिनों खतरे से खाली नहीं है। पसराहा ढाला के पास सड़क का एक हिस्सा करीब पांच फीट तक धंस जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है। स्थिति ऐसी है कि यहां प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क धंसने की समस्या पिछले करीब दो महीने से बनी हुई है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। चिंता की बात यह है कि क्षतिग्रस्त हिस्से से महज 200 मीटर की दूरी पर सड़क का एक और हिस्सा धंसने लगा है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
एनएच-31 पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और एनएचएआई से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा यातायात को सुरक्षित बनाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और लोगों को इस खतरे से कब राहत मिलेगी?

Advertisement Box

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता।

BHAGALPUR NEWS: शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में सहायक विद्युत अभियंता और लिपिक गिरफ्तार
आज फोकस में

BHAGALPUR NEWS: शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में सहायक विद्युत अभियंता और लिपिक गिरफ्तार

<span class=एनएच-31 पर खतरे का सफर! पांच फीट धंसी सड़क, रोज लग रहा भीषण जाम।">
आज फोकस में

एनएच-31 पर खतरे का सफर! पांच फीट धंसी सड़क, रोज लग रहा भीषण जाम।

प्रशासन की मौजूदगी में घर तोड़ने और लाखों की लूट का आरोप, पीड़िता की हालत गंभीर
आज फोकस में

प्रशासन की मौजूदगी में घर तोड़ने और लाखों की लूट का आरोप, पीड़िता की हालत गंभीर

गोगरी कस्बा में जौहर एंटरप्राइजेज पर इलेक्ट्रिकल उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध
आज फोकस में

गोगरी कस्बा में जौहर एंटरप्राइजेज पर इलेक्ट्रिकल उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध

कर्णा में ठठेरा में लगी आग, जलकर हुआ राख।
आज फोकस में

कर्णा में ठठेरा में लगी आग, जलकर हुआ राख।

कोसी स्नातक निर्वाचन: परबत्ता में 1201 मतदाताओं में से 665 ने किया मतदान, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई प्रक्रिया।
आज फोकस में

कोसी स्नातक निर्वाचन: परबत्ता में 1201 मतदाताओं में से 665 ने किया मतदान, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई प्रक्रिया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp