Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना कांड संख्या 22/24 में अभियुक्त लाडली खातून के घर कुर्की, दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने की कार्रवाई

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका/आनंदपुर:- पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के आदेशानुसार एवं बेलहर एसडीपीओ सुमित शेखर के नेतृत्व में बुधवार, 16 सितंबर को आनंदपुर थाना कांड संख्या-22/24 के प्राथमिकी अभियुक्त लाडली खातून पति महताब अंसारी, ग्राम असोढ़ा, थाना आनंदपुर, जिला बांका के घर कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्की की कार्रवाई दंडाधिकारी की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न कराई गई। इस दौरान चांदन के बीपीआरओ अवनीश कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। वहीं आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार एवं थाना के एएसआई रविशंकर कुमार के साथ पुलिस बल तथा सुइया थाना की क्यूआरटी टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर पहुंचकर न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद सामान एवं अन्य चल संपत्ति को नियमानुसार कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार, आनंदपुर थाना कांड संख्या-22/24 में प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।बताया गया कि संबंधित कांड का अनुसंधान पुलिस द्वारा अपने स्तर से जारी है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।कुर्की की कार्रवाई के दौरान आनंदपुर थाना पुलिस, सुइया थाना की क्यूआरटी टीम एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Advertisement Box

RBSK के तहत खगड़िया से चार बच्चों को निःशुल्क उपचार के लिए भागलपुर भेजा गया
आज फोकस में

RBSK के तहत खगड़िया से चार बच्चों को निःशुल्क उपचार के लिए भागलपुर भेजा गया

CHANDAN NEWS: बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, थाना में दिया आवेदन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, थाना में दिया आवेदन

CHANDAN NEWS: मथुरा मोड़ के समीप टोटो और बाइक की टक्कर, महिला समेत दो घायल
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: मथुरा मोड़ के समीप टोटो और बाइक की टक्कर, महिला समेत दो घायल

CHANDAN NEWS: चोरी की बढ़ती घटनाओं से सजग हुए पुलिस और ग्रामीण, सूदूर क्षेत्रों में शुरू हुई पहरेदारी
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: चोरी की बढ़ती घटनाओं से सजग हुए पुलिस और ग्रामीण, सूदूर क्षेत्रों में शुरू हुई पहरेदारी

<span class=CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना कांड संख्या 22/24 में अभियुक्त लाडली खातून के घर कुर्की, दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने की कार्रवाई">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना कांड संख्या 22/24 में अभियुक्त लाडली खातून के घर कुर्की, दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने की कार्रवाई

BHAGALPUR NEWS: ट्रेन में बिना टिकट सफर पड़ा महंगा, 263 यात्रियों से वसूले गए ₹2.53 लाख
आज फोकस में

BHAGALPUR NEWS: ट्रेन में बिना टिकट सफर पड़ा महंगा, 263 यात्रियों से वसूले गए ₹2.53 लाख

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp