
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका/आनंदपुर:- आनंदपुर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस के साथ-साथ आम नागरिक भी सजग होने लगे हैं। सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण समूह बनाकर रात के समय पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं पुलिस की ओर से भी रात्रि गश्ती तेज कर दी गई है। बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर आनंदपुर पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्ती कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस टीम द्वारा मुकेश मोड़ सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों और ग्रामीण इलाकों में रात्रि के समय गश्ती की जा रही है।आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए अपना मोबाइल नंबर +91 62010 81421और सरकारी नवंबर। 9031832846 जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल उक्त नंबर पर पुलिस को सूचना दें।थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपील की कि संदिग्ध लोगों को पकड़कर कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस को बताएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।इधर, चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण भी अपने स्तर से गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में रात के समय पहरेदारी कर रहे हैं। पुलिस की बढ़ी सक्रियता और ग्रामीणों की सजगता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।


CHANDAN NEWS: चोरी की बढ़ती








