Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bihar News: पटेल ग्रुप ने मुख्यमंत्री राहत कोष में बढ़ाया मदद का हाथ, दिए 71 लाख रुपये

Author Image
Written by
Bureau Report

पटना। आपदा और मुश्किल हालात से प्रभावित जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 71 लाख रुपये की सहायता राशि दी है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि का चेक सौंपा।

चेक प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के इस सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सामाजिक संस्थाओं और उद्योग समूहों की ओर से मिलने वाली सहायता राहत कार्यों को मजबूती देती है और जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने में उपयोगी होती है।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आपदा सहित अन्य विषम परिस्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से राहत उपलब्ध कराई जाती है। पटेल ग्रुप की ओर से प्राप्त 71 लाख रुपये का उपयोग भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा।

इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने सहायता राशि का चेक सौंपते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच राज्य में आपदा की स्थिति तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp