Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर BSTWA की बैठक, डीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

Author Image
Written by
Bureau Report

CTA, बकाया अंतर वेतन, HRMS अपडेट सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, समस्याओं के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

भागलपुर। बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (BSTWA) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को लाजपत पार्क, भागलपुर में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें शहरी परिवहन भत्ता (CTA), बकाया अंतर वेतन भुगतान और HRMS अपडेट सहित अन्य मुद्दे प्रमुख रहे। संघ की ओर से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाने की बात कही गई।

Advertisement Box

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल कादिर एवं राजा कुमार के अलावा दिलीप कुमार, सुनील कुमार शर्मा, शशि भूषण प्रसाद, मोहम्मद नसरुल्लाह, मोहम्मद तारिक जफर, सुधांशु शेखर, सत्यम कुमार झा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के शहरी परिवहन भत्ता, आवास भत्ता तथा बकाया अंतर वेतन भुगतान से संबंधित सूची भी अपडेट के लिए समर्पित की गई। पदाधिकारी की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल कादिर, मनोज प्रसाद यादव, प्रीतम कुणाल, आशीष कुमार, विपिन कुमार एवं सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि संघ की ओर से पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शिक्षकों का उत्साहजनक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने BSTWA की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में संघ से जुड़ने और सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को संगठित रूप से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp