
खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-33 में बिजली गिरिड के पीछे स्थानीय लोगों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात मिली।यहां 8,02,200 रुपये की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन नगर परिषद खगड़िया की नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।नवनिर्मित सड़क से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों में खुशी
सड़क निर्माण पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।लोगों का कहना था कि इस सड़क की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।सड़क बनने से आवागमन आसान होने के साथ- साथ क्षेत्र की बुनियादी सुविधा भी बेहतर हुई है।नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार सड़क,नाला, जलनिकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर और सुविधाजनक जीवन उपलब्ध कराना है।
गुणवत्ता के साथ विकास पर जोर
नगर सभापति ने कहा कि सरकारी राशि से कराए जा रहे प्रत्येक विकास कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित तकनीकी मानकों का ध्यान रखा जाना चाहिए।उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि नवनिर्मित सड़क को साफ-सुथरा रखें और सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने दें।
जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी
कार्यक्रम में उप सभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, स्थानीय वार्ड पार्षद जवाहर लाल यादव, वार्ड पार्षद गुलशन वर्मा एवं पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।मौके पर अमर कुमार यादव, एल.पी.यादव,तरुण कुमार,अबनिस कुमार, ललन यादव,गीता निवास,सरोज कुमार, पिंटू कुमार,किशोर यादव,राजकिशोर चौरसिया,राजकिशोर यादव,शिवन यादव, अमरेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विकास योजनाओं से कोई नहीं रहेंगे वंचित
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि, नगर परिषद का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ नगर क्षेत्र के सभी वार्डों और मोहल्लों तक पहुंचे।वार्ड 33 में ₹8,02,200 की लागत से सड़क का निर्माण और उसका उद्घाटन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






