Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: छह माह में ही उखड़ने लगी मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ की पीचिंग, ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाए लापरवाही के आरोप

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर थाना क्षेत्र के तीतूकुरा गांव को केंदुवर मार्ग से जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के महज छह माह के भीतर ही सड़क की स्थिति खराब होने लगी है और जगह-जगह पीचिंग उखड़ने लगी है।ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों का समुचित पालन नहीं किया गया। आरोप है कि संवेदक द्वारा पर्याप्त सामग्री एवं गुणवत्तापूर्ण पीचिंग के बजाय महज मौरंग-मिट्टी डालकर आनन-फानन में सड़क निर्माण की खानापूर्ति की गई। ग्रामीणों का कहना है कि हाल में हुई बारिश ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। शनिवार को करीब 5000 ईंट लदे 10 चक्का ट्रक के गुजरने के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक भारी वाहन के दबाव से सड़क की ऊपरी परत उखड़कर बिखर गई। इससे आने वाले समय में सड़क के पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में तब्दील होने की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले गांव तक पहुंचने के लिए कच्ची सड़क थी, जिस पर आवागमन में काफी परेशानी होती थी। मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ का निर्माण शुरू होने के बाद लोगों में बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों में इसकी हालत खराब होने से ग्रामीणों में निराशा और आक्रोश है।ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सड़क निर्माण में गुणवत्ता का सवाल उठ रहा है, वहीं दूसरी ओर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में यदि समय रहते सड़क की जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के लिए यह सड़क फिर से परेशानी का कारण बन सकती है। इस मामले में संवेदक भोला यादव से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस जवाब देने के बजाय,पुन: मरम्मत कराने का अश्वासन दिया।अब सवाल यह उठ रहा है कि महज छह माह में सड़क की पीचिंग उखड़ने के मामले में संबंधित विभाग द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कब कराएगी. और यदि निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई है तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी?

Advertisement Box

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह
आज फोकस में

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह

BARAHAT NEWS: चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 11.480 किलो चांदी और 33.515 ग्राम सोना बरामद
आज फोकस में

BARAHAT NEWS: चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 11.480 किलो चांदी और 33.515 ग्राम सोना बरामद

CHANDAN NEWS: विकसित भारत 2047’ को लेकर बच्चों ने चित्रों में उकेरी भविष्य की परिकल्पना
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: विकसित भारत 2047’ को लेकर बच्चों ने चित्रों में उकेरी भविष्य की परिकल्पना

<span class=CHANDAN NEWS: छह माह में ही उखड़ने लगी मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ की पीचिंग, ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाए लापरवाही के आरोप">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: छह माह में ही उखड़ने लगी मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ की पीचिंग, ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाए लापरवाही के आरोप

CHANDAN NEWS: भाद्र पूर्णिमा पर पहाड़नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भाद्र पूर्णिमा पर पहाड़नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

CHANDAN NEWS: छापेमारी कर पांच लीटर महुआ शराब बरामद करोबारी फरार
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: छापेमारी कर पांच लीटर महुआ शराब बरामद करोबारी फरार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह

✕
[news_reels]
WhatsApp