Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: विकसित भारत 2047’ को लेकर बच्चों ने चित्रों में उकेरी भविष्य की परिकल्पना

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- ‘विकसित भारत 2047’ के तहत चांदन के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कन्या मध्य विद्यालय, चांदन में शनिवार, 26 सितंबर को प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार के नेतृत्व में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य पोद्दार उपस्थित रहे। अभिभावक के रूप में पीडीएस दुकानदार प्रियचंद आजाद, पप्पू मालाकार, डब्लू बरनवाल एवं सुस्मा देवी मौजूद रहीं।वर्ग एक से पांच तक की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकित कुमारी, द्वितीय अनमोल कुमार एवं तृतीय स्थान

Advertisement Box

कल्पना कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं वर्ग छह से आठ में प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय कृति कुमारी एवं तृतीय स्थान अनु कुमारी ने हासिल किया। वहीं दूसरी ओर आदर्श मध्य विद्यालय, चांदन में भी छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदन सिन्हा, वरिष्ठ नेता हरे कृष्ण पाण्डेय, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह एवं कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका स्नेहा सिन्हा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक निखिल चंद्र बोस, मोनिका सिंह, संजीवनी कुमारी, तन्नु प्रिया, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, नीलम कुमारी एवं सुनीता कुमारी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह
आज फोकस में

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह

BARAHAT NEWS: चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 11.480 किलो चांदी और 33.515 ग्राम सोना बरामद
आज फोकस में

BARAHAT NEWS: चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 11.480 किलो चांदी और 33.515 ग्राम सोना बरामद

<span class=CHANDAN NEWS: विकसित भारत 2047’ को लेकर बच्चों ने चित्रों में उकेरी भविष्य की परिकल्पना">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: विकसित भारत 2047’ को लेकर बच्चों ने चित्रों में उकेरी भविष्य की परिकल्पना

CHANDAN NEWS: छह माह में ही उखड़ने लगी मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ की पीचिंग, ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाए लापरवाही के आरोप
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: छह माह में ही उखड़ने लगी मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ की पीचिंग, ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाए लापरवाही के आरोप

CHANDAN NEWS: भाद्र पूर्णिमा पर पहाड़नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भाद्र पूर्णिमा पर पहाड़नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

CHANDAN NEWS: छापेमारी कर पांच लीटर महुआ शराब बरामद करोबारी फरार
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: छापेमारी कर पांच लीटर महुआ शराब बरामद करोबारी फरार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह

✕
[news_reels]
WhatsApp