Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: राशन कार्ड में नाम हटने के विरोध का असर, विशेष शिविर में 150 से अधिक लाभुकों की सुनी गई समस्या

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका:- करीब एक सप्ताह पूर्व चांदन मुख्यालय में संस्था के नेतृत्व में राशन कार्ड से लाभुकों के नाम हटाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया था। इस संबंध में प्रकाशित खबर के बाद गुरुवार को प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी लक्ष्मीकांत रामानी की पहल पर करवामारन स्थित ज्ञान भवन में नया राशन कार्ड बनाने एवं राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 150 से अधिक लाभुकों ने अपनी समस्याएं रखीं। लाभुकों ने नया राशन कार्ड बनाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी लक्ष्मीकांत रामानी ने बताया कि जिन लाभुकों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं, उनके आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। जिनके दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें कागजात पूरा करने के लिए समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम के दायरे में आने वाले जरूरतमंद लोगों का राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिविर में 45 लोगों के नए राशन कार्ड के लिए, 12 लोगों के राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा 24 लोगों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि शिविर में आने के बाद क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझने का अवसर मिला। जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड का लाभ मिल सके, इसके लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गौरीपुर के डीलर शंकर दास, दढ़वा के डीलर पप्पू कुमार यादव एवं दहगीवला के डीलर प्रेम दास मौजूद रहे। डीलरों ने अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों को ऑनलाइन आवेदन के बाद ई-केवाईसी कराने में सहयोग का भरोसा दिया। तकनीकी सहयोग दिलीप कुमार, सुधीर कुमार, रंजन कुमार एवं अनिल कुमार ने किया, जबकि प्रबंधक के रूप में सुनीता देवी एवं रूबी कुमारी ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रमुख महेंद्र कुमार रौशन ने किया।

Advertisement Box

Khagaria News: सीढ़ी हादसे में छात्रा रीतिका की मौत से मर्माहत,परिजनों से मिले विधायक बबलू कुमार मंडल,मानसी के अमनी गांव पहुंचकर नाना हरेराम यादव और पिता मनोज यादव से ली घटना की जानकारी, स्कूल को तोड़कर नए सिरे से निर्माण का निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: ज्योतिष मिश्रा ने DM से की नाला निर्माण में लापरवाही की शिकायत,सदर विधायक बबलू मंडल के साथ किया स्थल निरीक्षण,कचहरी रोड एवं सोनमंखी-गौशाला रोड में निर्माणाधीन नाला कार्य को लेकर उठे सवाल,मौके पर पहुंचकर निर्माण की स्थिति का लिया जायजा

BANKA NEWS: एसकेपी में पर्याप्त हैं अग्निशमन यंत्र, फायर ऑफिसर ने किया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
आज फोकस में

BANKA NEWS: एसकेपी में पर्याप्त हैं अग्निशमन यंत्र, फायर ऑफिसर ने किया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

BOUNSI NEWS: गणित-विज्ञान मेले में ऋषभ राज का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र स्तर पर प्रथम
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: गणित-विज्ञान मेले में ऋषभ राज का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र स्तर पर प्रथम

BOUNSI NEWS: रंगों के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: रंगों के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

BOUNSI NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी तेज, मंदिर के रंग-रोगन व सफाई का काम शुरू
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी तेज, मंदिर के रंग-रोगन व सफाई का काम शुरू

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

Khagaria News: सीढ़ी हादसे में छात्रा रीतिका की मौत से मर्माहत,परिजनों से मिले विधायक बबलू कुमार मंडल,मानसी के अमनी गांव पहुंचकर नाना हरेराम यादव और पिता मनोज यादव से ली घटना की जानकारी, स्कूल को तोड़कर नए सिरे से निर्माण का निर्देश

Khagaria News: ज्योतिष मिश्रा ने DM से की नाला निर्माण में लापरवाही की शिकायत,सदर विधायक बबलू मंडल के साथ किया स्थल निरीक्षण,कचहरी रोड एवं सोनमंखी-गौशाला रोड में निर्माणाधीन नाला कार्य को लेकर उठे सवाल,मौके पर पहुंचकर निर्माण की स्थिति का लिया जायजा

✕
[news_reels]
WhatsApp