
एम.के. पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
बौंसी/बांका:- स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत बनाने का संदेश गुरुवार को एम.के. पब्लिक स्कूल में बच्चों की चित्रकारी के जरिए सामने आया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ आशा कार्यकर्ताओं और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक सदाशिव सिंह, वार्ड पार्षद गुलशन सिंह और प्रधानाचार्या निजात खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाओं और संदेशों को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर स्वच्छता के प्रति अपनी समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चों के साथ शिक्षिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को और व्यापक बना दिया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक सदाशिव सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ शाहिद इकबाल, डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह और प्रधानाचार्या निजात खान को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की चित्रकारी का अवलोकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। आशा

कार्यकर्ताओं एवं शिक्षिकाओं की श्रेणी में कुसुम बाला सिन्हा ने प्रथम, प्रति कुमारी ने द्वितीय तथा जुबेदा खातून ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं रेनू दत्त, सुजाता कुमारी और नेहा कुमारी को भी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों की श्रेणी में अंकित राज, खुशी कुमारी, उमा कुमारी, मोहिनी सिंह, अमन कुमार, आरोही कुमारी, स्वाति कुमारी और दीप्ति प्रिया प्रथम स्थान पर रहे। अनाया साह, पूर्विका सिंह, प्रिंसी सिन्हा, कन्हैया कुमार, शालिनी कुमारी, प्रीति कुमारी और आर्यन साह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि रितिका कुमारी, सिमरन कुमारी, अंशिका, शिवानी कुमारी, कली कुमारी, चाहत कुमार और रेहान खान को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने बच्चों को रचनात्मक मंच देने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी अवसर दिया। कार्यक्रम में चित्रों के माध्यम से यह संदेश उभरा कि स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य की सामूहिक जिम्मेदारी है।


BOUNSI NEWS: रंगों के जरिए









