Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग जख्मी, मामला पहुंचा चांदन थाना

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- थाना क्षेत्र के बिहाई मोड़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद मामला चांदन थाना पहुंच गया है। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के जख्मी होने की बात सामने आई है। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से चांदन थाना में अलग-अलग आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। एक पक्ष की ओर से नलवा देवी, पति ललित यादव ने आवेदन में आरोप लगाया है कि 30 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे कई लोग लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और लोहे का रड लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घर में घुसकर सामान क्षतिग्रस्त करने और झोपड़ी उजाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। आवेदन में बताया गया है कि मारपीट के दौरान अयोध्या यादव के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, लोहे के रड से पैर पर हमला कर घायल करने तथा महिला की पुत्री के गले से करीब पांच भर चांदी की सिकड़ी छीनने का भी आरोप लगाया गया है। इधर, दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चांदन थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisement Box

<span class=CHANDAN NEWS: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग जख्मी, मामला पहुंचा चांदन थाना">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग जख्मी, मामला पहुंचा चांदन थाना

CHANDAN NEWS: बांका के ‘कोहिनूर’ डॉ. इकबाल दुर्रानी का बड़ा ऐलान, ‘बाबा जान’ से देंगे गौ संरक्षण और आध्यात्मिक संदेश
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: बांका के ‘कोहिनूर’ डॉ. इकबाल दुर्रानी का बड़ा ऐलान, ‘बाबा जान’ से देंगे गौ संरक्षण और आध्यात्मिक संदेश

BOUNSI NEWS: पापहरणी में जिउतिया के नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का सैलाब
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: पापहरणी में जिउतिया के नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का सैलाब

BANKA NEWS: 182 पंचायतों की ग्राम सभाओं में जल संरक्षण पर जोर, आहर-पइन और तालाबों के जीर्णोद्धार का फैसला
आज फोकस में

BANKA NEWS: 182 पंचायतों की ग्राम सभाओं में जल संरक्षण पर जोर, आहर-पइन और तालाबों के जीर्णोद्धार का फैसला

BANKA NEWS: चार हिस्सों में कचरा छंटाई से लेकर ई-रिक्शा की सर्विसिंग तक, ग्राम सभाओं में बनी स्वच्छता की कार्ययोजना
आज फोकस में

BANKA NEWS: चार हिस्सों में कचरा छंटाई से लेकर ई-रिक्शा की सर्विसिंग तक, ग्राम सभाओं में बनी स्वच्छता की कार्ययोजना

BANKA NEWS: गांधी जयंती पर आवासीय विद्यालयों में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश
आज फोकस में

BANKA NEWS: गांधी जयंती पर आवासीय विद्यालयों में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp