
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- महाष्टमी के पावन अवसर पर सुईया दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की अहले सुबह दो बजे से दोपहर एक बजे तक माता-बहनों एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने दंड प्रणाम कर मां दुर्गा की आराधना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। महाष्टमी के अवसर पर मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई, जो लगातार 24 घंटे तक जलती रहेगी। वहीं, मंदिर में परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने खोंइछा भराई की रस्म निभाई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रहे। समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, महासंघ सचिव दिनेश सिंह तथा सचिव राम रंजन बरनवाल सहित अन्य सदस्य मंदिर परिसर में व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। वहीं, प्रशासन भी मंदिर परिसर में मौजूद रहकर विधि-व्यवस्था पर नजर बनाए रहा।महाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।


CHANDAN NEWS: महाष्टमी पर सुईया




