Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सौढ़ दक्षिण पंचायत की सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर उठे सवाल, जांच में जुटा प्रशासन।

*पोर्टल पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगी लाइट की तस्वीर अपलोड होने से विवाद, पंचायत सचिव ने पंचायत में ही लाइट लगाने का किया दावा*

खगड़िय/परबत्ता प्रखंड की सौढ़ दक्षिण पंचायत में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कराए गए सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। योजना के उपलब्ध विवरण के अनुसार, इसकी अनुमानित लागत 10 लाख रुपये है, जबकि 8 लाख 50 हजार रुपये की निकासी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इसमें कुल इकाइयों की संख्या एक और प्रति इकाई लागत पांच लाख रुपये दर्ज है। ऐसे में योजना के वास्तविक क्रियान्वयन को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार, योजना से संबंधित पोर्टल पर 31 अगस्त 2026 को दोपहर 2:20 बजे पुनौर की दो तस्वीरें अपलोड की गई थीं। वहीं, तीसरी तस्वीर 6 सितंबर 2026 को दोपहर 2:17 बजे अपलोड की गई, जिसमें परबत्ता प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद योजना के तहत लाइट लगाए जाने के स्थान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दूसरी ओर, सौढ़ दक्षिण पंचायत के पंचायत सचिव पंकज कुमार ने बताया कि योजना के तहत सभी स्ट्रीट लाइट पंचायत क्षेत्र में ही लगाई गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत के बाहर कहीं भी लाइट नहीं लगाई गई है।
इधर, परबत्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब प्रशासनिक जांच पर लोगों की नजरें टिकी हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि योजना का क्रियान्वयन निर्धारित नियमों के अनुरूप हुआ है या नहीं।

 

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता ।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp