खगड़िया/परबत्ता प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार, को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की प्रथम कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही, संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन चौधरी एवं प्रभाकर यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील कुमार झा, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रियंका रानी, प्रखंड महासचिव पंकज कुमार चौधरी, प्रखंड सचिव सूरज प्रसाद यादव तथा लगार मंडल अध्यक्ष राजा गुप्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा विभिन्न मंडलों एवं पंचायतों के अध्यक्षों सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। सभी ने संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक के माध्यम से प्रखंड स्तर पर संगठन को व्यवस्थित करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। कांग्रेस कमेटी की यह पहली कार्यकारिणी बैठक आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता गुरुदेव कुमार








